धरती पर पाया जाने वाला इकलौता पदार्थ, जिसकी रासायनिक बनावट लगभग इंसान के खून की तरह है ।
अगर इसका यूं ही सेवन किया जाये तो इसका एक तरह का असर होता है । अगर इसका सेवन ठंडे पानी के
साथ किया जाये तो इसका अलग असर होता है। खून की रासायनिक बनावट को संतुलित रखना,
और खून को शुद्ध रखना – ये चीज़ें ज़रूर होंगी। बच्चों की बौद्धिक क्षमताओं को बढ़ाने
के लिए ... ये एक अद्भुत आहार है। Super - शक्तिशाली यौगिक भोजन भाग 2 – ऊर्जा बढ़ाने
के लिए कर्नाटक में कुछ जनजातियाँ हैं,
जिन्हें जेनुकुरुबा कहते हैं। जेनुकुरुबा, यानी वे शहद इकट्ठा करते हैं। कुछ समय पहले, मुझे उनके
साथ कुछ समय के लिए रहने का मौका मिला था। उनका आहार कुछ ऐसा है: सुबह सबसे पहली चीज, एक बांस का गिलास,
यानी बांस की टहनी इस तरह से कटी हुई। इसमें करीब तीन चौथाई लीटर शहद आ जाता है। सुबह तीन चौथाई लीटर
शहद - बस यही आहार है। आप सुबह तीन चौथाई लीटर शहद पीते हैं और फिर आप जंगल में चले जाते हैं।
एक दिन में आप आसानी से तीस से चालीस किलोमीटर चलते हैं और आप कम से कम पचास पेड़ों पर चढ़ते
और उतरते हैं, ऊपर-नीचे, ऊपर-नीचे, और शाम तक कुछ और नहीं खाते। छत्ते से शहद निकालते वक्त,
जो भी आपके हाथों में लगता है, आप उसे चाट लेते हैं। तो एक दिन में, आप लगभग एक, डेढ़ लीटर से
ज्यादा शहद पी रहे हैं। जब आप शाम को वापस आते हैं, तो कुछ अनाज होता है। आमतौर पर इसे ‘जोला’ कहते हैं।
ये ज्वार है, ये मक्के जैसा होता है। मक्का या रागी या ऐसा ही कुछ। उनका रोज़ का मुख्य भोजन शहद है, और
आप ये तीन चौथाई लीटर शहद पीते हैं और पूरे दिन इतने सक्रिय रहते हैं, लेकिन भूख नहीं लगती, वे बस वैसे
ही ऊर्जा से भरे रहते हैं। वे इसपर ही जीते हैं, उन्हें शहद चरवाहा कहते हैं। शहद ही उनका आहार है।
शहद उन सबसे अच्छी चीज़ों में से एक है, जिनका आप सेवन कर सकते हैं।
मानसिक स्थिरता, शारीरिक खुशहाली, जीवन शक्ति – इन सभी चीज़ों को काफी हद तक बढ़ाया जा सकता है,
सिर्फ रोजाना शहद के सेवन से। ट्रांजीशन स्लाइड: शहद के फायदे
शहद, इस धरती पर पाया जाने वाला इकलौता पदार्थ है, जिसकी रासायनिक संरचना लगभग इंसान के खून की संरचना
की तरह है। अगर आप कुछ चीजें बदल दें, तो ये लगभग खून जैसा है। शहद का दैनिक सेवन आपके स्वास्थ्य
के लिए बहुत कुछ कर सकता है। खासकर वो लोग जिन्हें अधिक बलगम की समस्या है। ये आपके दिल के लिए बहुत
अच्छा है, आपके दिमाग के लिए अच्छा है, ये आपके मन को सतर्क रखता है, और ये बहुत ऊर्जा देता है।
तो, हर दिन शहद का सेवन बहुत कुछ कर सकता है, खासकर अगर आपके बढ़ते बच्चे हैं तो उन्हें
रोज़ शहद का सेवन करना चाहिए। ये उनकी बुद्धि और हर तरह के विकास के लिए बहुत कुछ करेगा,
सफ़ेद कद्दू भी। सफ़ेद कद्दू और शहद दोनों चीजें - एक साथ मिलकर बच्चों के लिए एक शानदार आहार हैं,
उनकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने के लिए। ट्रांजीशन स्लाइड : हमें शहद
का सेवन कैसे करना चाहिए? अगर आप शहद को पकाते हैं,
तो वो ज़हरीला बन जायेगा। शहद को पकाया नहीं जाना चाहिए। मुझे पता है कि लोग इसे बेक कर रहे हैं, इसे
केक और दूसरी चीजों में पका रहे हैं। ये करने के लिए अच्छी चीज़ नहीं है। अगर आप इसे पकाते हैं तो शहद का
कुछ हिस्सा जहरीला हो जाता है। आपको इसे हलके गर्म पानी में डालना चाहिए, उबलते गर्म पानी में नहीं।
अगर आप इसे गर्म पानी में डालते हैं, तो ये एक प्रकार का एंजाइम तैयार करता है,
जो शहद में एक ख़ास तरह से बर्ताव करता है, जिससे इसमें शरीर से वजन हटाने की प्रवृत्ति
आ जाती है। अगर आप इसे ठंडे पानी में डालते हैं, तो ये एक अलग तरह से बर्ताव करता है,
और ये शरीर का वजन बढ़ा देता है। ऐसा नहीं है कि कुछ चम्मच शहद जो आप ले रहे हैं, उस से आपके शरीर का वजन
बढ़ रहा है। बात बस इतनी है कि ये आपके.. सिस्टम में एक तरह की प्रतिक्रिया शुरू कर देता है, आपके सोखने
की दर ऐसी हो जाती है कि आपका वज़न बढ़ सकता है। तो शहद के... सिस्टम पर अलग-अलग असर होते हैं।
अगर इसका यूं ही सेवन किया जाये.. तो इसका एक तरह का असर होता है। अगर इसे ठंडे पानी के साथ लिया
जाये.. तो इसका अलग असर होता है। अगर इसका सेवन गर्म पानी के साथ करें, तो इसका अलग तरह का असर होता है।
यहाँ हम इसका सेवन गर्म पानी के साथ करना चाहते हैं, क्योंकि हम चाहते हैं कि सिस्टम खुल जाए।
अगर आप सिर्फ सेहत बनाना चाहते हैं, जैसे अगर कोई एनीमिक महसूस कर रहा है, एनीमिया का मतलब है.. एक
स्तर पर खून में लोहा कम हो गया है, मतलब आपकी ताकत कम हो गई है, ठीक है। आपके शरीर की मजबूती कम हो गई
है, आप थकावट महसूस करेंगे, बिना किसी कारण के थकावट, क्योंकि जब ज़रूरी लोहा नहीं होता है,
तो शरीर के हिस्सों तक ऑक्सीजन ले जाने की आपकी क्षमता कम होती है। इसका मतलब है कि आपका शरीर,
आपका दिल, आपका मस्तिष्क, सबकुछ कम स्तर पर काम करेगा क्योंकि आपके पास पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं है।
तो.. इसे ठीक करने के लिए, एक आसान चीज़ ये है कि आप रोज़ाना गर्म पानी में थोड़ा सा शहद मिलाकर पिएं
और आप देखेंगे कि धीरे -धीरे आपकी RBC की मात्रा बढ़ जाएगी। अगर खून मे ऑक्सीजन ज्यादा है तो अचानक
आपको ऊर्जा का विस्फोट महसूस होगा, अचानक सब कुछ सक्रिय है, शरीर की पुनर्जीवन प्रणाली बेहतर है,
मृत कोशिकाएं जल्दी-जल्दी बदल रही हैं, शरीर में आप जो आलस महसूस करते हैं, वो काफी कम है। मन में
आप जो आलस महसूस करते हैं, वो काफी कम है। तो शहद का सेवन, रक्त-संचार प्रणाली में...
एक तरह का संतुलन लाएगा, जो योगाभ्यास करनेवालों के लिए.. बहुत ज्यादा जरूरी है, क्योंकि आप कुछ तरीकों
से शरीर को सीमाओं से आगे धकेल रहें हैं। तो, खून की केमिस्ट्री को संतुलित रखना,
खून को शुद्ध रखना – ये शहद के नियमित सेवन से निश्चित रूप से होगा, और जो योग अभ्यास करते हैं
उनके लिए ये बहुत जरूरी है। और हल्दी से भी ऐसी ही चीजें होती हैं। ये खून को शुद्ध करती है और ये आपकी
ऊर्जा में हलकी पारदर्शिता लाती है। हल्दी एक ऐसा पदार्थ है जो न केवल शरीर पर काम करता है, ये ऊर्जा
प्रणाली पर भी काम करता है, और शहद भी ऐसा ही है - इसका प्रभाव आपकी ऊर्जा प्रणाली पर भी पड़ता है।
शहद आपको अधिक जीवंत बनाता है। हल्दी एक तरह से आपको शांत करती है और आपको सहज रखती है।
सुबह आप थोड़ा सा शहद, नीम और हल्दी लेते हैं। तो नीम और हल्दी का सेवन, थोड़े से शहद वाले पानी
के साथ... इसमें शहद बहुत कम होना चाहिए, थोड़े से शहद वाला पानी – इन सभी का साथ में सेवन करना सिस्टम
को साफ करने का एक अच्छा तरीका है। इससे सिस्टम में फैलाव आता है, ताकि जब आप साधना करते हैं तो
एक चीज ये है कि ये मांसपेशियों में लचीलापन लाता है। दूसरी बात ये है, कि मांसपेशियों में लचीलापन
आने के परिणामस्वरूप, आप सिस्टम को धीरे-धीरे एक अधिक शक्तिशाली संभावना में बदल सकते हैं।
अगर आप एक नए स्तर का लचीलापन लाना चाहते हैं, तो पहली चीज़ ये है कि सिस्टम से काफी सारा विषैलापन
निकालना होगा। अगर आप सिर्फ पानी का आहार या शहद और पानी का आहार लें, जो आपको पर्याप्त
ऊर्जा देगा - अगर आप पहले से ही बहुत पतले नहीं हैं - अगर आप थोड़ा वजन कम कर सकते हैं,
अगर आप शहद डालेंगे तो आपका वजन भी कम नहीं होगा, अगर आप पर्याप्त शहद लेंगे, या आप चम्मच भर कर
शहद लेंगे तो आपका वजन कम नहीं होगा, अगर आप सात-आठ दिनों तक ये करते हैं तो शरीर से बहुत सारा विषैलापन
बाहर निकल जाएगा। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप पाएँगे कि अचानक आपका शरीर कहीं ज्यादा लचीला हो गया है।
प्रयोग करके देखिए, इस पर विश्वास मत कीजिए। तो, शहद.. एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
जो लोग यौगिक अभ्यास कर रहे हैं, उनके लिए शहद का सेवन अच्छा है।